लोंजाइनस – काव्य में उदात्त की अवधारणा : डॉ. जयराम गाडेकर, पुणे
लोंजाइनस – काव्य में उदात्त की अवधारणा डॉ. जयराम गाडेकर, पुणे यूनान के साहित्य-चिन्तकों की परंपरा में लोंजाइनस का गौरवपूर्ण स्थान है। उनका जन्म ईसा की पहली शताब्दी में हुआ था। लोंजाइनस ने एक प्रसिद्ध पुस्तक लिखी , जिसका नाम था पेरि इप्सुस । यह ग्रीक भाषा का नाम है। इसका अर्थ होता है— “ उदात्त के बारे में” या “ महानता के विषय में।” यह पुस्तक ग्रीक भाषा में लिखी गई थी। यह बहुत बड़ी पुस्तक नहीं है , लेकिन इसमें बहुत महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। इस पुस्तक में 44 छोटे-छोटे अध्याय हैं। समय के साथ इस पुस्तक का कुछ हिस्सा नष्ट हो गया। इसलिए आज इसका लगभग एक-तिहाई भाग हमें नहीं मिलता। कहा जाता है कि लोंजाइनस ने यह पूरी पुस्तक अपने एक रोमन मित्र के लिए लिखी थी , जिसका नाम पोस्तुमियुस तेरेन्तियानुस था। यह पुस्तक लगभग साठ पृष्ठों की है। इसमें कुछ अध्याय दो-तीन पन्नों के हैं , जबकि कुछ अध्याय केवल सात-आठ पंक्तियों में ही पूरे हो जाते हैं। इस पुस्तक में लोंजाइनस ने एक महत्वपूर्ण बात समझाई है— साहित्य में उदात्तता , यानी ऐसे विचार और ऐसी भाषा जो सुनने या ...